BilaspurHimachal Pradesh

थर्ड फेज में एम्स परिसर का होगा विस्तार, चंगर पलासियां में 21 बीघा नौ बिस्वा जमीन का किया चयन

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

बिलासपुर स्थित आल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट(एम्स)
प्रबंधन के पत्र पर प्रशासन ने चंगर पलासियां में 21 बीघा नौ बिस्वा जमीन का किया चयन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के परिसर का अब विस्तार किया जाएगा। प्रबंधन ने थर्ड फेज के तहत एडमिन, अकेडमिक, रेजिडेंशियल और रिसर्च फैसिलिटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखकर उपयुक्त जमीन की डिमांड की है। पत्र मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एम्स के समीप ही चंगर पलासियां में 21 बीघा नौ बिस्वा जमीन का चयन कर लिया है। साथ ही अगला प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। ऐसे में तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। वर्तमान में एम्स संस्थान 1243 बीघा जमीन पर खड़ा है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एम्स को अतिरिक्त जमीन की दरकार है जिसके लिए प्रबंधन की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। इस पत्र में अतिरिक्त जमीन की डिमांड की गई है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एम्स संस्थान ने प्रशासन से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
प्रशासन की मानें तो हालांकि एम्स के समीप पशुपालन विभाग की 410 बीघा जमीन उपलब्ध है लेकिन लगभग 25 बीघा जमीन ऐसी है जिस पर निर्माण कार्य किया जा सकता है। यहां बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आईपीडी शुरू करने के लिए साढ़े सात सौ बैड के साथ ही अन्य जरूरी आधारभूत ढांचा विकसित कर लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। डाक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ दिन रात सेवारत है। एम्स में एक मेडिकल कालेज भी है जिसमें 100 सीटें आरक्षित है।