Himachal Pradesh

हरियाणा के नारायणगढ़ में छिपा था कालाअंब थाना का हैड कांस्टेबल

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

पुलिस टीम ने दबोचा; डीआईजी क्राइम सीआईडी कर रहे केस की जांच, नाहन लाया जा रहा कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश पुलिस व जिला सिरमौर पुलिस के लिए राहत की खबर आई है। सिरमौर पुलिस के पुलिस थाना कालाअंब से लापता हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी को स्टेट सीआईडी और सिरमौर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला जिला के नारायणगढ़ के समीप से ढूंढ निकाला। पुलिस टीमें हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में जसवीर की तलाश के लिए दबिश दे रही थी। गौर हो कि 11 जून की रात से मुख्य आरक्षी जसवीर सैणी लापता था। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डा. डीके चौधरी ने मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी के बरामद होने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि जल्द इस बारे विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जसवीर सैनी को नाहन लाया जा रहा है। गौरतलब हो कि इस मामले की जांच स्टेट सीआईडी क्राइम डा. डीके चौधरी कर रहे हैं। वह शुक्रवार सुबह से ही कालाअंब थाना में ही डेरा डाले हुए थे। फिलहाल हैड कांस्टेबल जसवीर सेनी के परिजनों में भी खुशी की लहर है की आखिर जसबीर सैनी सुरक्षित है।