Himachal PradeshPolitics

हिमाचल में फेल हो गया ऑपरेशन नड्डा, कृपाल परमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला

Spread the love

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला
बोले, जेपी नड्डा के नेतृत्व मेेंं भाजपा का हुआ बुरा हाल

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता कृपाल परमार ने सोमवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर जुबानी हमला बोलते हुए उनपर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बुरा हाल हुआ है। छोटे कद के लोगों को ऊंचे पदों पर बिठाया गया, जिससे पार्टी को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं और आने वाला समय इससे भी बुरा होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऑपरेशन नड्डा पूरी तरह फेल हुआ है और प्रदेश की जनता ने भी भाजपा को आईना दिखाया है। पूर्व भाजपा नेता ने कहा कि हमीरपुर में सोची-समझी साजिश के तहत अनुराग ठाकुर के लिए चक्रव्यूह बनाया गया।
अनुराग ठाकुर जब यहां के चक्रव्यूह से निकल गए, तो प्लान बी के तहत दिल्ली में मंत्रिमंडल के चक्रव्यूह में फंसा दिए गए और वे कैबिनेट से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नड्डा पहले हमीरपुर से चुनाव लडऩा चाहते थे, फिर उन्होंने मंडी और कांगड़ा में हाथ-पांव मारे। जब कुछ न बना, तो गुजरात चले गए। उन्हें इस पलायन का जवाब देना चाहिए।
आरएसएस पर दिया नड्डा का बयान घातक
नड्डा के आरएसएस के ऊपर दिए गए बयान पर पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि मंै नड्डा को तब से जानता हूं, जब वह परिपवक्क नहीं थे। मेरा और नड्डा का 40 वर्षों का साथ रहा है। उनका बयान भाजपा के लिए आत्मघाती साबित हुआ है। चुनावों के बीच उनका ऐसा बयान देना कुछ समझ नहीं आ रहा है