चंबा में निर्जला एकादशी पर लोगों को छबील लगाकर पिलाया पानी, फल बांटे
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
जिला चंबा में निर्जला एकादशी का पर्व मंगलवार को धार्मिक श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मीठे पानी की छबील भी लगाई। जहां राहगीरों को मीठे पानी के अलावा फल आदि वितरित किए गए। जिला भर में निर्जला एकादशी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने छबील लगाकर पुण्य कमाया। लोग समाजसेवा करने में आगे रहते हैं।
इस मौके पर जिला भर में निर्जला एकादशी मंदिरों में पूजा व अर्चना का दौर रहा। कई जगहों पर भंडारों की भरमार रही। उधर, डलहौजी में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पुलिस थाना डलहौजी और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चौक चर्च परिसर के समीप मीठे पानी की छबील लगाई। एसएचओ जगबीर सिंह व थाना स्टाफ और बैंक के कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस का ये मानवीय चेहरा देख पर्यटक काफी प्रभावित हुए। और पुलिस की प्रशंसा करते नजर आए। उधर, निर्जला एकादशी पर तहसील मुख्यालय में भी मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसमें रोशनलाल शर्मा, वरिंद्र शर्मा, शशि महाजन, गगन महाजन, महाल सिंह, श्वेता महाजन, स्वर्णा , अंकित तरबीज सिंह, बृजलाल शर्मा व विनय कुमार आदि ने सेवा की।
