Himachal PradeshSirmour

सिरमौर मे मवेशी काटने के मामले में भीड़ उग्र, ताले तोड़कर दो दुकानों से फेंका सामान

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जिला सिरमौर के नाहन में गुस्साई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। बीते दिन शहर में एक कपड़े की दुकान चलाने वाले सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मवेशी काटने को लेकर कुछ फोटो शेयर किए थे। जिसके बाद से शहर में लोगों में र
जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार क हो गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शहर में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने रोष रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रोष रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान भीड़ उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मिलने को लेकर मांग करती रही। कुछ देर तक जब अधिकारी मौके पर नहीं आए तो अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
जानकारी मिलते ही उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा व पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा बैठक से उठकर कार्यालय के बाहर पहुंचे और भीड़ को शांत किया।