Himachal PradeshWeather

HP Weather : इस डेट से बारिश के आसार

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

कई जगह बारिश से अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शिमला में शनिवार दोपहर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जून तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं 23 से 25 जून तक उच्च पर्वतीय भागों को छोडक़र मैदानी व मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। इन छह दिनों के दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी हुआ है। उधर, कई जगह बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते दिन मशोबरा में 36.0, जोत 11.0, डलहौजी 9.0, कुफरी 8.2, कंडाघाट 5.4 और कुकुमसेरी में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ऊना में फिर सताने लगी तपती लू, 39.4 पहुंचा पारा

ऊना। बारिश होने के चार दिनों के बाद जिला ऊना में फिर से तपती लू व गर्मी का स्तर बढऩे से लोगों की परेशानियां बढऩी शुरू हो गई मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तो न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, शुक्रवार को जिला अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, तो न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि जिला ऊना में 19 जून को 4 एमएम बारिश हुई थी। जिसके बाद जिला के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज गई है।