National

CM केजरीवाल को एक ही दिन लगे दो झटके

Spread the love

हाई कोर्ट ने नहीं दी जमानत ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

कहा, जमानत देते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया

अब जेल से निकलने की सारी उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट पर

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक ही दिन में दो झटके लगे हैं। पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी निचली अदालत से मिली जमानत पर रोक लगा दी और अब सीबीआई द्वारा उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। दरअसल सोमवार को सीबीआई ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग केस में ईडी की याचिका को सही ठहराते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि दलीलों पर सही ढंग से बहस नहीं हुई थी, इसलिए राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को रद्द करते हैं।

उधर, आप ने कहा कि हम हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जमानत पर आदेश को इस तरह से नहीं रोका जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने भी सोमवार को यही कहा है। गौर हो कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को केजरीवाल को बेल दी थी, लेकिन ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने 21 जून को रोक लगा दी थी। अब बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सीएम की जमानत याचिका पर फैसला होगा।