Himachal Pradesh

आज प्लान बनाएगा पीडब्ल्यूडी

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

प्रमुख अभियंता ने मीटिंग के लिए शिमला बुलाए सभी चीफ इंजीनियर, पिछले साल आपदा में विभाग को हुआ था 2900 करोड़ का नुकसान
मानसून से निपटने पर पीडब्ल्यूडी ने बड़ी तैयारी शुरू की है। इसके मद्देनजर शनिवार को शिमला में विभागीय अधिकारी रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश भर के मुख्य अभियंताओं को इस मीटिंग में आने के निर्देश जारी किए हैं। पीडब्ल्यूडी मानसून से निपटने की तैयारी को लेकर यह आयोजन करने जा रहा है। सभी अधिकारियों को पिछले साल आपदा के दौरान हुए नुकसान और इस साल के लिए चिह्नित संभावित क्षेत्रों की फाइल लानी होगी। इस बैठक में कर्मचारियों और मशीनरी की तैनाती को लेकर भी फैसला होना है। विभाग कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द करने के आदेश पहले ही जारी कर चुका है। शुरुआती बारिश में कई जगह भूस्खलन होने से पीडब्ल्यूडी की सडक़ें बाधित होना शुरू हो गई हैं।
बीते 48 घंटे के दौरान प्रदेश में 100 से ज्यादा सडक़ों पर भूस्खलन से आवाजाही बाधित हुई है। हालांकि इनमें से 50 फीसदी को पीडब्ल्यूडी ने बहाल कर लिया है। पिछले साल आई आपदा में विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पीडब्ल्यूडी को मानसून के दौरान 2900 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था और 19 पुल भी बारिश की वजह से तबाह हो गए थे। जिन जगहों पर भूस्खलन हुए थे विभाग ने सभी सर्कल को वहां की जानकारी जुटाने और भविष्य के लिए इस विपदा को खत्म करने के निर्देश दिए थे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता इन प्रभावित जगहों के बारे में भी डिटेल प्रस्तुत करेंगे।
लोक निर्माण विभाग ने झोंकी ताकत
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि मानसून से निपटने की तैयारी में विभाग पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। इस क्रम में तमाम अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। विभाग को