1013 उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज
20,72,344 रुपए के बिल पेंडिंंग होने पर बिजली बोर्ड ने जारी किए अंतिम चेतावनी नोटिस
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा नंबर-दो ने खजियार, चनेड़, सरोल, मरेड़ी व साहो के 1013 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में उल्लेखित पंद्रह दिनों की अवधि के भीतर बिल जमा न करवाने की सूरत में डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगें। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद डिफाल्टरों को दोबारा से कनेक्शन बहाली हेतु लंबित बिल राशि सहित 250 रुपए का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। बिजली बोर्ड की इस कड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हडक़ंप मच गया है। बिजली बोर्ड उपमंडल नं-दो चंबा के सहायक अभियंता ईं. अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। बिजली बोर्ड उपमंडल नंबर-दो ने खजियार अनुभाग के 261, चनेड़ में 233, सरोल में 285, मरेडी में 74 तथा साहो में 160 उपभोक्ताओं ने बीते लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया।
बिजली बोर्ड ने इन चिंहित उपभोक्ताओं से बिल राशि के रूप में 20,72,344 रुपए वसूलने हैं। उपभोक्ताओं की ओर से बिल राशि जमा न करवाने को लेकर दिलचस्पी न दिखाने पर बिजली बोर्ड की ओर से जारी अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में डिफाल्टरों को जल्द लंबित बिल राशि जमा करवाने को कहा गया है। बहरहाल, बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा नंबर-दो ने खजियार, चनेड़, सरोल, मरेड़ी व साहो के 1013 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में उल्लेखित पंद्रह दिनों की अवधि के भीतर बिल जमा न करवाने की सूरत में डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगें।
पंद्रह दिन के अंदर बिजली बिल करवाना होगा जमा
