पंजाब के फरीदकोट में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बाइक सवार यात्रियों पर हमला, लुटेरों ने तेजधार हथियार से किए वार
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
पंजाब में बठिंडा के गांव जीदा से सम्बंधित 22 यात्रियों का एक जत्था 11 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमरनाथ के लिए जा रहा था। गांव चहिल के सेमनाले के पास छिपे तीन लुटेरों ने जत्थे में शामिल एक मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया।
पंजाब से बाइक पर सवार होकर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं पर लुटेरों ने यहां के गांव चहिल के पास अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर हमला कर दिया। लूटेरों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो यात्रियों को तेजधार हथियार से घायल करके नकदी, सामान व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बठिंडा के गांव जीदा से सम्बंधित 22 यात्रियों का एक जत्था 11 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमरनाथ के लिए जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे जब वह फरीदकोट के पास पहुंचे तो गांव चहिल के सेमनाले के पास छिपे तीन लुटेरों ने जत्थे में शामिल एक मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया। जिससे एक यात्री की हाथ की उंगली कट गई और दूसरे का पैर जख्मी हो गया।
