National

इग्रू से अब श्रीमद्भागवत गीता में करें एमए, यह रहेगी फीस

Spread the love

इस सत्र से छात्रों के लिए मिलेगी नए कोर्स की सुविधा, अभी हिंदी मीडियम में ही होगी पढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री शुरू की है। नए सत्र में छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। सहायक समन्वयक अध्ययन केंद्र इग्नू सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इग्नू विभिन्न सर्टिफिकेट्स, डप्लोमा, स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट इत्यादि कोर्स करवाता है, जिसकी सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अपनी पढ़ाई को सामाजिक व्यस्तता के कारण पढ़ नहीं कर पाया, वह इग्नू के माध्यम से पढ़ाई पूरी करने का अवसर प्राप्त कर सकता है। इस सत्र से इग्नू ने कुछ नए कोर्सों की शुरुआत की है, जिसमें एमए श्रीमद्भागवत गीता शामिल है। उन्होंने बताया कि विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर कोई डिग्री प्रोग्राम नहीं था। यहां तक कि हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमरीका में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा ही संचालित है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में गीता आंशिक रूप से पाठ्यक्रम में तो है, केवल सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा तक ही सारे पाठ्यक्रम सीमित होकर रह गए थे।

अब इग्नू की तरफ से श्रीमद्भागवत गीता में एमए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से श्रीमद्भागवत गीता परिचय एवं विषय प्रवेश, धर्म कर्म एवं यज्ञ, कर्म सन्यास, आत्मसंयम एवं ज्ञान विज्ञान, अक्षरब्रह्म एवं राज विद्या योग, विभूति योग, विश्वरूप दर्शन एवं उपासना, क्षेत्र योग, स पद, श्रद्धा एवं मोक्ष सन्यास योग, गीता परंपरा एवं अनुप्रयुक्त अध्ययन, श्रीमद्भागवत गीता, भाष्य टीका एवं अनुवाद परंपरा में निपुणता हासिल कर सकते हैं। प्रोग्राम का पूरा नाम एमए श्रीमद्भागवत गीता अध्ययन (एमएबीजीएस) है। यह प्रोग्राम हिंदी मीडियम में उपलब्ध है। आने वाले वर्षों में इसे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस प्रोग्राम को विदेशों तक पहुंचाया जाएगा। गत तीन वर्षों में एमए ज्योतिष, एमए वैदिक अध्ययन, एमए हिंदू अध्ययन, वास्तु शास्त्र में पीजी डिप्लोमा, संस्कृत संभाषण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया है।

यह रहेगी फीस

कार्यक्रम को करने के लिए छात्रों को 12 हजार 600 रुपए यानि 6300 रुपए साल की फीस देनी होगा। कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। यह प्रोग्राम कुल 80 क्रेडिट का है। इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय संजौली में इन दिनों विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई सत्र 2024 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसके साथ ही पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई है। आवेदन के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। यदि आवेदकों को फार्म भरने में कोई कठिनाई आ रही है, तो इग्नू अध्ययन केंद्र 1101 (संजौली कॉलेज) में संपर्क कर सक