खिलाडिय़ों को राहत : अब 120 नहीं 400 होगी डाइट मनी
हिमाचल स्कूल स्पोट्र्स एसोसिएशन की बैठक में खिलाडिय़ों को राहत
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
खंड व जिला स्तर पर खिलाडिय़ों का डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 400 व राज्य स्तर पर भी यह डाइट मनी 400 कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को 500 प्रति खिलाड़ी डाइट मनी दी जाएगी। यह फैसले हिमाचल स्कूल स्पोट्र्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए। मातृ सदन ज्वालामुखी में शिक्षा निदेशक डाक्टर अमरजीत सिंह शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश स्कूल स्पोट्र्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें नए सदस्यों के तौर पर सुशील कुमार उप शिक्षा निदेशक मंडी, राजेंद्र कौशल शिक्षा उपनिदेशक ऊना, अजीत चौहान शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर, जगदीश नेगी शिक्षा उपनिदेशक सोलन व लेख राम भारद्वाज शिक्षा उपनिदेशक शिमला के साथ-साथ सुखदेव एडीपीओ मंडी, किशन राणा एडीपीओ कुल्लू, अतुल कटोच एडीपीओ कांगड़ा,राजकुमार एडीपीओ बिलासपुर, पवन कुमार एडीपीओ किन्नौर, विनोद कुमार एडीपीओ लाहुल स्पीति के साथ जगदीश चंद डीपी बिलासपुर, अजय पांटा डीपीई शिमला व मान सिंह डीपीई मंडी को सर्वसम्मति से स्पोट्स काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश उसका मैंबर चुना गया। बैठक में डॉक्टर हरीश की अध्यक्षता में एक टेक्निकल कमेटी का भी गठन किया गया। जिसके सदस्यों के रूप में संतोष चौहान राजकुमार, राजेश ठाकुर, राजेश शर्मा, बलवंत डाटा व लोकपाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया ।
