chambaHimachal Pradesh

चम्बा मिंजर मेलातीन करोड़ आठ लाख में चौगान नीलाम

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

अंतरराष्ट्रीय मेला-2024 में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों की प्रक्रिया तेज, ठेकेदारों को आदेशों का करना ही होगा पालन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के दौरान आयोजित होने वाली व्यापारिक गतिविधियों के लिए चौगान नंबर एक, दो, तीन व चार की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को एसडीएम कार्यालय चंबा में आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया मिंजर मेला तहबाजारी समिति के संयोजक एवं एसडीएम चंबा अरुण कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें चौगान नंबर एक एक करोड 96 लाख 13 हजार 313 रुपए में नीलाम हुआ। इसके अतिरिक्त चौगान नंबर दो 53 लाख 3 हजार रुपए, चौगान नंबर तीन 41 लाख 56 हजार 24 रुपए और चौगान नंबर चार 17 लाख 30 हजार रुपए में नीलाम हुआ। कुल मिलाकर इस बार शहर के चारों चौगान की नीलामी के जरिए तील करोड़ 8 लाख 12 हजार 650 रुपए का राजस्व जुटाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रशासन ने चौगान चौगान नंबर एक का आरक्षित मूल्य 1 करोड़ 89 लाख 9 हजार रुपए, चौगान नंबर दो का आरक्षित मूल्य 53 लाख 3 हजार रुपए, चौगान नंबर तीन का आरक्षित मूल्य 16 लाख 60 हजार रुपए और चौगान नंबर चार का आरक्षित मूल्य 17 लाख 12 हजार रुपए में निर्धारित किया गया था। मंगलवार को संपन्न नीलामी प्रक्रिया में सभी चौगान आरक्षित मूल्य से अधिक पर नीलाम हुआ है।
इस मर्तबा चौगान नं तीन की नीलामी में सर्वाधिक उछाल दर्ज किया गया है। विदित रहे कि गत वर्ष चौगान नंबर एक को 1 करोड़ 80 लाख 8 हजार 285 रुपए में नीलाम किया था, जबकि चौगान नंबर दो 50 लाख 50 हजार रुपए, चौगान नंबर तीन 15 लाख 80 हजार रुपए और चौगान नंबर चार 16 लाख 30 हजार रुपए में नीलाम हुआ था। मंगलवार को आयोजित हुई नीलामी प्रक्रिया में चौगान नंबर एक के लिए तीन निविदाएं प्राप्त हुईं। इसमें एक निविदा तकनीकी कारणों के चलते रद्द हो गई।