BharmourHimachal Pradesh

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बहुचर्चित होली-उतराला सडक निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से क्षुब्ध अब संघर्ष समिति ने संबंधित कंपनी के कार्यो स्थलों पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान कर दिया

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बहुचर्चित होली-उतराला सडक निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से क्षुब्ध अब संघर्ष समिति ने संबंधित कंपनी के कार्यो स्थलों पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। समिति ने एलान किया है कि अगर पांच दिनों के भीतर निर्माण का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी कार्य आरंभ नहीं करती है, तो वह जहां-जहां कंपनी के कार्य चल रहे है, वहां पहंुच कर धरना प्रदर्शन करेंगी। होली-उतराला सडक संघर्ष समिति ने पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता से मुलाकात करने के उपरांत यह एलान किया है और इस बावत एक ज्ञापन भी सौंपा है। समिति का कहना है कि कंपनी के आगे पीडब्लयूडी ने भी हाथ खडे कर दिए है और अब उन्हें मजबूरन यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पडा है बता दें कि लाके वाली माता मंदिर से सुरेई नाला तक के दो किलोमीटर की सडक को दुरूस्त करने का जिम्मा पीडब्लयूडी ने एमसीसी नामक कंपनी को सौंपा है। जबकि आगे तीन किलोमीटर और एक पुल के कार्य का टेंडर भी इसी कंपनी को मिला है। अहम है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने स्थानीय विधायक और संघर्ष समिति के समक्ष दावा किया था कि 31 मार्च तक दो किलोमीटर सडक के हिस्से को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। होली-उतराला सडक संघर्ष समिति के अध्यक्ष गगन ठाकुर का कहना है कि मौजूदा समय में दो किलोमीटर सडक के हिस्से का काम ठप्प पडा हुआ है। जबकि अभी तक कंपनी ने आधे-अधूरे डंगे ही लगाए है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संघर्ष समिति ने होली स्थित पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान समिति ने निर्माण कार्य ठप्प पडने को लेकर जबाव मांगा और इस पर अधिकारी ने कहा कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया हैं। उनका जबाव मिलने के उपरांत आगामी कदम उठाया जाएगा। उधर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गगन ठाकुर समेत सदस्यों रोहित राही, श्याम शर्मा, सुनील ठाकुर, सतीश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, ओखू राम, कमल किशोर, अनिल कुमार, लेखराज, संजय कुमार, हंसराज, तरूण कुमार का कहना है कि सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप दिया गया है। अगर पांच दिनों के भीतर कार्य आरंभ नहीं किया जाता है, तो समिति धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।