Himachal PradeshPolitics

UpChunav: देहरा ने रख लिया ‘धियाण का ध्यान’, तोड़ दिए होशियार सिंह के अरमान

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जिस बयान को लेकर प्रचार में कूदी थीं, उसे देहरा ने स्वीकार कर लिया है। कमलेश ठाकुर ने प्रचार के दौरान एक शब्द का बार-बार जिक्र किया और पहाड़ी बोली में कहा ‘मैं तुसां दी धियाण’ वह काम कर गया और देहरा ने धियाण का ध्यान रख उन्हें विधानसभा पहुंचा दिया। उन्होंने देहरा सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है।

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है। मतगणना के शुरुआती चार दौर में कमलेश ठाकुर पिछड़ रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई। इस चुनाव में उनको 32737 मत मिले, वहीं भाजपा के सिंह 23338 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इनमें सुलेखा चौधरी (167 वोट), एडवोकेट संजय शर्मा (43 वोट) और अरुण अंकेश स्याल (65 वोट) मत पड़े। दूसरी ओर पहले कांग्रेस की कमलेश ठाकुर पिछड़ रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। दसवें एवं अंतिम दौर की गिनती में देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कमलेश ठाकुर 9399 वोटों से विजय हुई हैं। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर होशियार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर करीब तीन हजार के मतों से जीत हासिल की थी, तब कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी।