Politics

फ्री शिक्षा, फ्री बिजली… हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी

Spread the love

पांच गारंटियां
पहली : मुफ्त और 24
घंटे बिजली
दूसरी : सभी का अच्छा और
फ्री इलाज
तीसरी: अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा
चौथी: सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रु पए
पांचवीं : हर युवा को रोजगार

क्वकार्यालय संवाददाता — पंचकूला
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इसका मोर्चा संभाला है।

शनिवार को उन्होंने हरियाणा के लिए पांच गारंटियों का ऐलान किया है, जिन्हें केजरीवाल की गांरटी नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपए और मुफ्त बिजली जैसे वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा को मुफ्त और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सबको अच्छा और मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकारी स्कूलों में अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।