National

केंद्रीय बजट 2024-25 सोना-चांदी सस्ता, कस्टम ड्यूटी घटी

Spread the love

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि उपज और किसानों को बाजार, डिजीटल बाजार से जोडऩे पर पर विशेष जोर दिया गया है। तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अगले दो वर्ष में किसानों के लिए नए विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कृषि उत्पादकता , जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के लिए अनुसंधान और विकास कार्यों पर विशेष बल दिया जाएगा।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे। श्रीमती मुर्मु ने वित्त मंत्री को दही भी खिलाया। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन के लिए रवाना हो गईं। बजट को संसद में पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल आम बजट को मंजूरी देता है। श्रीमती सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी।

बजट में किसे, क्या मिला

सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर छह फीसदी
आयातित सोना सस्ता
एंजेल कर व्यवस्था समाप्त
आयकर अधिनियम 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा, छह महीने में पूरा करने का प्रस्ताव
प्लैटिनम पर सीमा शुल्क 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव
म्यूचअल फंड और यूटीआई पर दो प्रतिशत कर को वापस लिया गया
दो तिहाई करदाताओं ने नई कर प्रणाली को अपनाया
मोबाइल चार्जर, लैदर और जूतों पर पर कस्टम ड्यूटी घटी
ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स को टीडीएस में भारी छूट
कृषि और सहयोगी क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का आवंटन
जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और उच्च पैदावार वाली 109 उपज किस्में जारी होंगी
महिलाओं और बालिकाओं