गोल्डी-अशोक समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने योग्य नहीं
- मसालों में खतरनाक कीटनाशक और माइक्रो बैक्टीरिया मिले
- सलमान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार करते कम्पनी का प्रचार
गोल्डी-अशोक समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने योग्य नहीं है
जिनके सैंपल मानकों पर फेल मिले हैं जिनके बाद सरकार ने इन मसालों की बिक्री में रोक लगा दी है। दरअसल उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए के द्वारा इसी साल मई में कानपुर स्थिति इन मसाला कंपनियों पर छापा मारकर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिनमें ये मसाले मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि कानपुर में स्थित 16 कंपनियों के अलग-अलग मसालों के 35 प्रोडक्ट के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 23 की रिपोर्ट सामने आई है। जिनके अनुसार इन कंपनियों के कई प्रोडक्ट खाने योग्य नहीं हैं। बताया गया है कि इसमें पेस्टीसाइड और कीटनाशक (इंसेक्टिसाइड) की मात्रा काफी अधिक पाई गई। कीड़े भी मिले हैं। यही कारण है कि एफएसडीए ने मसालों के इन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगा दी है।
