Himachal PradeshNational

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित लोकसभा कार्यालय में मुलाक़ात की। जयराम ठाकुर ने उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात से अवगत करवाया। त्रासदी से हुए जान-माल के नुक़सान की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में जुटकर प्रभावितों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया, ताकि लोगों को इस इस कठिन समय में अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके।

जयराम ठाकुर ने आपदा राहत और बचाव कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश को सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिय। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा के समय हिमाचल प्रदेश की हर प्रकार से सहयोग कर रहा है। एनडीआरएफ, सेना और वायुसेना राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से बात कर हर प्रकार से सहयोग देने का भरोसा दिया है।