मजबूरी…बीमारी के चपेट मे भेड़ बकरियां चलने में असमर्थ खचरों में ढो रहे भेड़पालक
मजबूरी…बीमारी के चपेट मे भेड़ बकरियां चलने में असमर्थ खचरों में ढो रहे भेड़पालक
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंर्तगत आने वाले गैरजनजातिय क्षेत्र की गाण पंचायत के भेड़पालकों की भेड़ बकरियां इस वर्ष अज्ञात बीमारी की चपेट में है जिसके चलते इन बकरियों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है।उधर गर्मियों का समय तो इन भेड़पालकों ने गुजार लिया है लेकिन हर वर्ष निचले क्षेत्रों की पलायन करने वाले इन भेड़पालकों को अपनी भेड़ बकरियों निचले क्षेत्रों की और स्थान्तरित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उधर इन भेड़पालकों को अपने बीमार भेद बकरियों को खच्छरों पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है।वही गाण पंचायत के उपप्रधान काका राम ठाकुर का कहना है कि पशुपालन विभाग इन भेड़पाकों की भेड़ बकरियों का इलाज नहीं कर पाया है लिहाजा अब यह भेड़पालक इनको खच्चरों तथा वाहनों में ढोने को मजबूर है।
