InternationalNational

Paris Olympics: साजिश का शिकार हुईं फोगाट!

Spread the love

रत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया जाना साजिश भी हो सकती है क्योंकि उसके जैसे एलीट खिलाडिय़ों को बड़े टूर्नामेंट्स से पहले वजन कम करने की तकनीक बखूबी आती है। ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते मुक्केबाज विजेंदर ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि विनेश (50 किलो) का वजन ओलंपिक फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक निकला। वजेंदर ने कहा कि यह साजिश हो सकती है। 100 ग्राम, मतलब मजाक है क्या।

हम खिलाड़ी एक रात में पांच से छह किलो वजन घटा सकते हैं। हमें पता होता है कि अपनी भूख और प्यास पर कैसे काबू रखना है। उन्होंने कहा कि साजिश का मतलब यह है कि कुछ लोग खेलों में भारत के बढ़ते कद को देखकर खुश नहीं है। इस लडक़ी ने इतना कुछ झेला है कि उसके लिए दुख होता है। वह और क्या कर सकती थी। कौन सी अगली परीक्षा। विजेंदर ने कहा, कि मुझे यकीन नहीं होता कि विनेश ऐसी गलती करेगी।

विनेश आप चैंपियनों की चैंपियन

ट्वीट करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा, विनेश, आप चैंपियनों की भी चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज की हार दुख देती है। मैं चाहता हूं कि मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर सकूं, जो मैं महसूस कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। वहां से और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विनेश को पहले से थी आशंका

फोगाट फैमिली ने फेडरेशन पर आरोप लगाया है कि ये विनेश के खिलाफ साजिश रची गई है। विनेश फोगाट के घरवालों ने याद दिलाया कि ओलंपिक में जाने से पहले विनेश ने एक बात कही थी कि उसे ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई करवाने के लिए कोई भी साजिश रची जा सकती है। परिवार को लोगों का कहना है कि अप्रैल के महीने में विनेश फोगाट ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफाई टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही विनेश ने यह आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ कोई भी साजिश हो सकती है। विनेश ने कहा कि मुमकिन है कि उसे पानी में कुछ मिलाकर पिलाया जा सकता है जिससे डोप टेस्ट में ही वो डिस्क्वालिफाई हो जाए।