क्या सरकार बस ड्राइवरों-कंडक्टरों से भी लेती है किराया
एचआरटीसी बस में यात्रा संबंधी फैसले पर पुलिस जवानों ने उठाए सवाल
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
प्रदेश सरकार द्वारा एचआरटीसी की बसों में पुलिस जवानों की बस यात्रा बंद करने के फैसले से पुलिस जवानों में रोष है। पुलिस जवानों ने बस यात्रा करने के फैसले को लेकर सवाल उठाएं हैं। एचआरटीसी बस में ड्यूटी खत्म होने के बाद भी कई ड्राइवर और कंडक्टर सफर करते हैं, और उनके परिवार वाले भी साथ होते हैं। तो क्या इससे एचआरटीसी की आमदनी में कमी नहीं हो रही है। पुलिस जवानों ने आरोप लगाया है कि अन्य राज्यों के बस ड्राइवर और कंडक्टर भी एचआरटीसी में यात्रा करते हैं तो क्या वो भी अपनी सैलरी से पैसे देते हैं।
पुलिस जवानों का कहना है कि ऐसा अत्याचार सिर्फ पुलिस के ऊपर ही क्यों किया जा रहा है, क्यू ऊपर बैठे अफसरशाही की बातों को मान कर निचले कर्मचारियों पर थोपा जा रहा है। धरातल पर भी देखो न, ऐसा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
