International

हमें मौका दें, शिकायत नहीं मिलेगी, हिंदुओं से मिले मोहम्मद युनूस, मांगा सहयोग

Spread the love

ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर में हिंदुओं से मिले मोहम्मद युनूस, सभी से मांगा सहयोग
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की खबरों के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने ढाका स्थित राष्ट्रीय हिंदू मंदिर का दौरा किया है। ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे यूनुस ने कहा है कि देश में सबके लिए समान अधिकार हैं। मंगलवार को ढाका में राष्ट्रीय मंदिर का दौरा करते हुए मोहम्मद यूनुस ने सभी से सहयोग मांगा है। उन्होंने देश के लोगों से उनकी सरकार के लिए निर्णय लेने से पहले धैर्य रखने की अपील भी की है। हिंदुओं पर बातचीत करते हुए प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि यहां सभी के लिए समान अधिकार हैं।
हम सब एक हैं और हमारे पास एक ही अधिकार है। अपने बीच कोई भेदभाव न करें। हमारी मदद करें। धैर्य रखें और सोच समझ कर फैसला करें कि हम क्या कर पाए और क्या नहीं। अगर हम असफल होते हैं तो हमारी आलोचना भी करें। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम मुस्लिम, हिंदू या बौद्ध के रूप में नहीं, बल्कि इनसान के रूप में साथ आना चाहिए। सबके अधिकारों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संस्थागत व्यवस्थाओं के बर्बाद होने की वजह से यह सारी समस्याएं पैदा हुई है। इसको ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने यहां कई समूहों के नेताओं के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों और भक्तों से मुलाकात भी की।
भारतीय वीजा सेवाएं शुरू
बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राजधानी ढाका स्थित भारतीय वी•ाा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने वीजा सेवाएं मंगलवार से फिर से
शुरू कर दीं। आईवीएसी ने प्रत्येक दिन कुछ घंटों के लिए काम फिर से शुरू करने की जानकारी दी।