National

Kolkata Rape & Murder Case: महिला डाक्टर से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ

Spread the love

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढऩे वाले डाक्टर का दावा, प्राइवेट पार्ट से मिला 151 ग्राम लिक्विड

कोलकाता की लेडी डाक्टर के रेप-मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढऩे वाले डाक्टर का दावा है कि ट्रेनी डाक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता के प्राइवेट पाट्र्स से 151 ग्राम लिक्विड बरामद हुआ है। इसके बाद से कोलकाता रेप केस को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब इस मामले की जांच पर नए सिरे से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव डा. सुवर्णा गोस्वामी ने दावा किया है कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि पीडि़ता के निजी अंग से 151 ग्राम तरल पदार्थ मिला है। डा. गोस्वामी का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा एक व्यक्ति से नहीं हो सकती। इस नए दावे ने मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच की दिशा को प्रभावित कर सकता है। उधर, 31 वर्षीय मृतका के परिजनों ने भी रेप नहीं, बल्कि गैंगरेप होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने उच्च न्यायालय में यह बात कही।

परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि डाक्टर के शरीर में बड़ी मात्रा में वीर्य पाया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और दरिंदगी करने वालों में कई लोग शामिल थे। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा कि उनकी बेटी को गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा साफ सबूत मिले हैं कि उसका यौन उत्पीडऩ भी हुआ था। अर्जी में परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जो बता रही है, उससे तो चिंता और बढ़ गई है। उनकी बेटी के शरीर में जख्मों के निशान हैं। इससे पता चलता है कि वह बेहद क्रूर और हिंसक हमले का शिकार हुई थी। पीडि़ता के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। दोनों कानों पर चोट है। इससे पता चलता है कि उसने बहुत संघर्ष किया था। पैरेंट्स ने हाई कोर्ट में कहा कि अब तक इस मामले में किसी अन्य अपराधी को पकडऩे की कोशिश नहीं हुई है।

राहुल बोले, आरोपी को बचाने का प्रयास

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलकाता के एक अस्पताल में डाक्टर के रेप और कत्ल के मामले में चुप्पी तोड़ दी है। बीते सप्ताह हुई इस घटना पर अब तक राहुल गांधी की प्रतिक्रिया नहीं आई थी। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाथरस, उन्नाव और कठुआ में हुईं यौन उत्पीडऩ की घटनाओं का भी जिक्र कर दिया। इस तरह इशारे में ही उन्होंने ममता बनर्जी के अलावा भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि कोलकाता में जूनियर डाक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डाक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है। पीडि़ता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

बंगाल को बांग्लादेश बनने नहीं दूंगी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में एक ट्रेनी डाक्टर के रेप एंड मर्डर मामले में हो रही राजनीति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगबबूला हो उठी हैं। बुधवार को उन्होंने इस मामले पर सस्ती राजनीति करने के लिए राजनीतिक दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि (महिला के) परिवार के साथ खड़े होने के बजाय, सीपीआई (एम) और भाजपा सस्ती राजनीति में लिप्त हैं। उन्हें लगता है कि वे बंगाल को बांग्लादेश बना सकते हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं, मैं सत्ता की लालची नहीं हूं, ऐसा हरगिज होने नहीं दूंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में सभी कदम उठाए गए हैं, फिर भी दुर्भावनापूर्ण अभियान जारी है। इस मामलेमें हो रहे विरोध प्रदर्शन पर ममता ने कहा कि आप मुझे गाली देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल को गाली न दें। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में सरकार सीबीआई को पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी चाहती हैं कि ये मामला जल्द सुलझे।

डाक्टरों के खिलाफ हिंसा का रजिस्टर बनाएं अस्पताल, दरिंदगी के बाद एक्शन में सरकार

कोलकाता में महिला ट्रेनी डाक्टर से रेप और उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। …