Himachal PradeshUna

25 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा RTI एक्टिविस्ट, ऊना के क्रशर मालिकों से मांगे थे डेढ़ करोड़

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

ऊना जिला में आरटीआई एक्टिविस्ट को 25 लाख रिश्वत संग रंगे हाथों दबोचा गया है। चंडीगढ़ में विजिलेंस की कार्रवाई से समस्त हिमाचल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ऊना के आरटीआई एक्टिविस्ट राज शर्मा ने क्रशर मालिकों के खिलाफ जानकारी जुटाई थी। जिसके बाद उसने क्रशर मालिकों से डेढ़ करोड़ रुपए की रिश्वत की डिमांड रखी। बाद में यह सौदा 75 लाख रुपए पर खत्म हुआ। सौदे के पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपए दिए जाने थे। फिर क्या था जैसे ही रिश्वत की यह रकम दी जा रही थी, ऊना की विजिलेंस टीम ने चंडीगढ़ में मौके पर ही आरटीआई एक्टिविस्ट को रिश्वत के 25 लाख रुपए संग दबोच लिया।