Himachal PradeshKangra

काँगड़ा एयरपोर्ट 14 गांवों की 122 हेक्टेयर जमीन लेगी सरकार, 942 परिवार होंगे प्रभावित

Spread the love

942 परिवार होंगे प्रभावित 27928 पेड़ और 146090 वर्ग मीटर स्ट्रक्चर हटेंगे
पुनर्वास योजना भी नोटिफाई विस्थापित बसाए जाएंगे

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,
कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए फाइनल नोटिफिकेशन हो गई है। पर्यटन विभाग ने भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 19 के तहत भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार राज्य सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 गांवों की 122 हेक्टेयर जमीन लेगी। इसमें 10 गांव कांगड़ा तहसील के और चार गांव शाहपुर तहसील के हैं। धारा 19 की नोटिफिकेशन कहती है कि इस भूमि अधिग्रहण में 942 परिवार प्रभावित होंगे, जिन्हें बसाने के लिए राज्य सरकार 15 हेक्टेयर जमीन भी उपलब्ध करवाएगी। इस भूमि अधिग्रहण में कुल 27928 पेड़ जा रहे हैं, जिनमें 9678 फलदार पौधे भी शामिल हैं। भूमि अधिग्रहण क्षेत्र में 24,011 कच्चे और 1,22,078 वर्ग मीटर पक्के स्ट्रक्चर भवन निर्माण के लिए जा रहे हैं।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जो 122 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है, उसमें से सबसे ज्यादा 26 हेक्टेयर शाहपुर तहसील के रछयालू गांव में है। कांगड़ा तहसील के वर्सवालकड़ में 21 हेक्टेयर, गग्गल खास में 20 हेक्टेयर, झिकली इच्छी में 14 हेक्टेयर और सनौर में नौ हेक्टेयर जमीन ली जा रही है। बाकी स्थानों पर इससे कम जमीन है। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए इससे पहले राज्य सरकार ने धारा 11 की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद अब जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी करके धारा 19 की अधिसूचना हुई है। इसी अधिसूचना के साथ पुनर्वास एवं पुनस्र्थापना की समरी भी नोटिफाई कर दी गई है। अब पर्यटन विभाग धारा 21 के तहत प्रभावितों को नोटिस देगा और धारा 23 में अवार्ड बनाए जाएंगे।