चुराह कांग्रेस पार्टी के लोग बीजेपी के स्थानीय विधायक हंस राज पर FIR दर्ज करवाने जाते हुए के शॉट्स,
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हंसराज इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुर्खियों में रहने वाले हंसराज पर 9 अगस्त 2024 को अश्लील चैट करने का मामला दर्ज महिला थाना चंबा में दर्ज हो गया। वहीं अब इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले में राजनीतिक सर्गमिया भी काफी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक हंस राज पर एक और शिकायत दर्ज हो गयी है। चुराह विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभी शर्मा ने पुलिस थाना तीसा में मंगलवार शाम को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। अभी शर्मा के साथ इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी उपस्थित रही। अभी शर्मा ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करके बताया है कि उन्हें जान का खतरा है वही हंसराज द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। उन्हें सिक्योरिटी की बहुत आवश्यकता है।
