Himachal Pradesh

किस महिला को 1500, तय करेगी ग्रामसभा ,

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुखाश्रय योजना के लिए अब आवेदन करने वाली महिलाओं को अब नई शर्तों पर 1500 रुपए की राशि मिलेगी। तहसील कल्याण अधिकारी को मिले आवेदनों की छंटनी अब पंचायत की ग्राम सभा में होगी और पात्रता को पंचायत सचिव वेरीफाई करेंगे। इस योजना को लागू करने वाले विभाग की ई-सोमसा ने तर्क दिया है कि पार्टिसिपेट्री डेमोक्रेसी के लिए यह बदलाव किया गया है। इस योजना के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव आशीष सिंह ने नया स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी जारी किया है।

इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि हिमाचल में भाजपा विधायक पर लगे आरोपों के खिलाफ महिला कांग्रेस हल्ला बोलने की तैयारी में है। महिला कांग्रेस का यह अभियान विधायक की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अगवाई में महिलाएं विधानसभा का घेराव भी करेंगी। इसके अलावा देश-दुनिया में कई घटनाक्रम हुए हैं, जिन्हें विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।