InternationalNational

ट्रंप की कमला हैरिस पर भद्दी टिप्पणी, धमकाए मार्क जुकरबर्ग

Spread the love

डोनाल्ड ने लांघी मार्यादा, कहा, शारीरिक संबंध के दम पर बनीं नेता

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप मर्यादा की सीमा से बाहर जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि सैन फ्रांसिस्को के पूर्व मेयर विली ब्राउन के साथ रिलेशनशिप में रहने की वजह से ही वह राजनीति में यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन पर भी भद्दी टिप्पणी की। हिलेरी के पति बिल क्लिंटन पर 1995 में व्हाइट हाउस की ही एक इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ शारीरिक संबंधों के आरोप लगे थे।

ट्रंप ने हिलेरी और कमला हैरिस पर राजनीति में कामयाबी के लिए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने भद्दी टिप्पणी करते हुए यहां तक कह दिया कि बहुत अजीब है कि दोनों का ही करियर ब्लो… के भरोसे बना। उधर, ट्रंप ने अपनी नई किताब में मार्क जुकरबर्ग को जेल भेजने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जुकरबर्ग 2020 में स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों को 40 करोड़ अमरीकी डॉलर का दान देने जैसी कोई भी हरकत इस बार के चुनावों में करते हैं, तो वह उन्हें जेल में डाल देंगे।