Himachal PradeshShimla

Himachal News: राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण पर हंगामा

Spread the love

हिंदू जागरण मंच ने निकाली विरोध रैली, लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

राजधानी शिमला के संजौली वार्ड में बनाई जा रही अवैध मस्जिद को लेकर रविवार को हिंदू जागरण मंच और शहर के सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। मस्जिद बनाने को लेकर अभी तक नगर निगम शिमला और प्रदेश सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में रविवार को इस मुद्दे को लेकर लोगों ने हल्ला बोल दिया और मस्जिद के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। साथ ही संजौली बाजार में रैली भी निकाली। धरना प्रदर्शन दोपहर एक बजे शुरू हुआ, जो शाम तक लगातार चलता रहा। हालांकि मौके पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, एसपी संजीव गांधी, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, एडीएम ज्योति राणा भी पहुंचे और लोगों को शंात करने का प्रयास करने लगे।

इससे लोग ज्यादा भडक़ गए और नारे लगाने लगे। शहरवासियों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच छह मंजिला मस्जिद बनकर तैयार हो गई, लेकिन इस पर नगर निगम और जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने यह भी कहा कि इस मस्जिद में बाहरी राज्यों के लोग रह रहे हैं। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन इस पर कुछ नहीं किया गया।

नगर निगम के एपी पर उलझाने के आरोप

संजौली में मस्जिद निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि इस मस्जिद के बनने को लेकर जब नगर निगम के एपी महबूब शेख से जानकारी मांगी गई, तो उनका यही कहना था कि यह मामला कोर्ट पर है। सालों से यह मामला कोर्ट में है, लेकिन इस मस्जिद को लेकर कोई फैसला ही नहीं किया गया। इस पर भी लोगों ने विवाद उठाया है कि नगर निगम के एपी महबूब शेख मस्जिद के मामलों को लेकर हमेशा लोगों की शिकायतों को दरकिनार कर देते हैं और लोगों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

मस्जिद का काम तीन साल में पूरा किया गया, लेकिन एक बार भी नगर निगम ने यहां का निरीक्षण नहीं किया। अब कोर्ट में यह मामला है। विकासनगर में भी एक मस्जिद का अवैध निर्माण हो रहा है। इसकी शिकायत भी एपी को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

राकेश शर्मा, पूर्व उपमहापौर, नगर निगम

संजौली में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया गया है। इसका नक्शा तक पास नहीं है। छह मंजिला इमारत मस्जिद के नाम पर नहीं है। यहां पर पहले चार शौचालय का निर्माण भी किया गया था, जो हमने तोड़े हैं। मस्जिद के नाम पर जो यह ईमारत खड़ी की है, इसको भी तोड़ा जाएगा

अंकुश वर्मा, पार्षद, इंजनघर वार्ड

अवैध रूप से संजौली में मस्जिद का निर्माण किया गया। अब तो यहां पर मुस्लिम समुदाय के कई कार्यक्रम भी होते हैं। इसके लिए बाहरी राज्यों से मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ों लोग आते हैं, लेकिन इसके बारे में अब नगर निगम शिमला और प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी

नरेंद्र ठाकुर, पार्षद, भ_ाकुफर वार्ड

यहां पर मस्जिद बहुत पुरानी हैं। यहां पर जो मस्जिद बनाई गई है, जो मजदूरों की डोनेशन के द्वारा तैयार की गई है। इस इमारत का नक्शा पास करने के लिए वक्फ बोर्ड कार्य कर रहा है और कोर्ट में यह मामला है। जो भी कोर्ट का फैसला होगा, वह हमारे लिए मान्य होगा

शहजाद, मस्जिद ईमाम