Himachal PradeshShimla

हिमाचल के शिमला सुन्नी में गरजे हिंदू संगठन, मस्जिद का सुरक्षा घेरा बढ़ाया; प्रदेश में बाजार रहे बंद

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

 संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में हिंदू संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया। वहीं  प्रदेश में बाजार दो से तीन घंटे के लिए बंद रहे। कई जगह प्रदर्शन भी हुए। जानें सभी जिलों का अपडेट..
हिमाचल प्रदेश के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में शनिवार को हिंदूु संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदेश में बाजार दो से तीन घंटे के लिए बंद रहे। कई जगह प्रदर्शन भी हुए। सुन्नी बाजार में प्रदर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। बाहरी लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग बाजार में रैली निकालकर आगे बढ़े। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। रैली सुन्नी चौक पर पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने यहां लोगों को संबांधित किया। संजौली में लोगों पर हुए लाठीचार्ज पर अपना विरोध जताया। साथ ही संजौली प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।