Himachal Pradesh

Justice GS Sandhawalia होंगे हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

न्यायाधीश जीएस संधवालिया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की है। वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उन्हें 30 सितंबर, 2011 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायाधीश राजीव शकधर को इससे पहले प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव के स्थानांतरण पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। न्यायमूर्ति राजीव शकधर 18 अक्तूबर, 2024 को दिल्ली उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने 11 जुलाई, 2024 को की गई पिछली सिफारिश को निरस्त करते हुए यह सिफारिश की है कि न्यायाधीश जीएस संधवालिया को 18 अक्तूबर, 2024 को न्यायमूर्ति राजीव शकधर की सेवानिवृत्ति के पश्चात हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।