chambaHimachal Pradesh

हड़सर नाला में मिला डी सी किनौर के पिता का क्षत -विक्षत शव

Spread the love

67 वर्षीय भानी दास शर्मा मणिमहेश यात्रा दौरान हुए थे लापता,
मणिमहेश यात्रा के दौरान 10 सितम्बर को अपनी टीम से बिछड़ गए थे भानी दास शर्मा,
परिजनों ने कपड़ों से की शव की पहचान,
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा ।

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे ,
इस बारे जिला उपायुक्त चंबा मुकेश रेस्पवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल हमे सूचना मिली थी कि हडसर और कुगती के से करीब तीन किलोमीटर दूर नाले में एक उन आइडेंटिफाई बॉडी मिली,जिसको की चंबा लाया गया, और पहचान करने पर पता चला कि यह DC किन्नौर के पिता की थी। उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेस्पवाल ने अन्य जानकारी देते हुए बताया कि इस माह 10,तारीख को यह मिसिंग थे, और तब से लेकर उनकी तलाश NDRF की टीम, पुलिस के जवान और प्रशासन के लोग उनकी तलाश लगातार कर रहे थे पर उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था इस बीच पिछले कल हमे सूचना मिली तो पुलिस के लोगो ने उनके शव को चंबा लाया तो उनके कपड़ों से उनकी पहचान की गई। पूछने पर उन्होंने बताया कि जब वह कुगति से मणिमहेश की और जा रहे थे तो हो सकता है वह रास्ता भटक गए हो और हुई बर्फबारी और ठंड के कारण उनकी मोत हो गई हो। क्योंकि जब उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा था तो उनकी जेब से अढ़ाई से तीन हज़ार रुपए नकद पाए गए। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार उनकी डेथ हुई बर्फबारी और उसके बाद पड़ी ठंड के कारण बताई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 10,तारीख की रात को उनकी मुलाकात एक पुलिस वाले से भी हुई थी, पर जब वह 11, तारीख को नीचे आने लगे होंगे तो उनके साथ यह दुखद हादसा हो गया।