एयर मार्शल एपी सिंह होंगे भारतीय वायु सेना के अगले चीफ
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह भारतीय वायुसेना के नए चीफ होंगे। वह 30 सितंबर को पदभार संभालेंगे। अमर प्रीत सिंह एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
अमरप्रीत सिंह अभी वायुसेना के वाइस चीफ के पद पर हैं। उन्हें रोटरी विंग विमानों पर पांच हजार घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है।
