BharmourHimachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा छतराड़ी की ओर से नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत छतराड़ी में एकदिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा छतराड़ी की ओर से नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत छतराड़ी में एकदिवसीय शिविर का आयोजन हुआ इस मौके पर शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने लोगों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को एटीएम, गूगल पे, भीम एप, फोन पे हिमपैसा आदि डिजिटल माध्यमों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय अपना एटीएम नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी आदि किसी अनजान व्यक्ति से सांझा ना करें इस मौके पर शाखा कार्यालय से अशोक कुमार और ग्राम पंचायत प्रधान उप प्रधान और स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।