Tribal

कथेड़ में परियोजना निर्माण के लिए की जा रही ब्लास्टिंग बनी मुसीबत घरों में आई दरारें 

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल निर्माण के लिए की जरही ब्लास्टिंग ग्राम पंचायत चन्हौता के दो गांवो के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है परियोजना निर्माण के लिए लगातार की जा रही ब्लास्टिंग के चलते ग्राम पंचायत चन्होता के कथेड़ और लूणी गांवो के करीब 40 घरों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई जिसके चलते इन गांवों के ग्रामीण खौफ में जीने को मजबूर है उधर लोगों में कम्पनी प्रबंधकों के प्रति इस बात को लेकर खासा रोष है कि कम्पनी प्रबंधक घरों की मुरम्मत की बात कहकर यहां के लोगों के साथ मजाक कर रहे उनका कहना है कि जब घर की नींव ही नहीं बचेगी तो दरारों की लीपापोती का क्या औचित्य।