Bilaspur

बिलासपुर के बैहल में चली गोलियां, एक घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

दुकानदार से विवाद पर गाडिय़ों में आए युवकों ने की फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जिला बिलासपुर में करीब तीन माह पूर्व हुए गोलीकांड की चिंगारी अभी तक ठंडी नहीं हुई है, लेकिन एक बार फिर गोलीकांड ने जिला को हिलाकर रख दिया है। अब नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के बैहल में गोलीकांड हुआ है। इस बार तीन गोलियां चली हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की पहचान राजेश कुमार (35) पुत्र दयाल सिंह गांव बैहल के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस इन आरोपियों को तलाश कर रही है। पांच में से चार आरोपी की पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात यह गोलीकांड हआ है। घायल राजेश कुमार बैहल में ही दुकान करता है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के साथ इसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दो गुटों में हुआ विवाद कुछ देर बाद ही गोलीकांड में बदल गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार और स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और राजेश कुमार पर गोलियां चला दी।
जिसमें यह व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। इस दौरान अन्य स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। घायल राजेश कुमार को उपचार के लिए कोठीपुरा एम्स में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने इसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए पीजीआई रैफर कर दिया है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने इस गोलीकांड के बाद कैंचीमोड़ के समीप चक्का जाम किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। एएसपी शिव चौधरी, डीएसपी नयनादेवी विक्रांत सहित अन्य भी मौजूद रहे। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,