Himachal PradeshSolan

दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आरोपी को किया अदालत में पेश, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

नालागढ़ के युवक को एक निजी संस्थान में दाखिला दिलाने के नाम पर वसूले थे पैसे

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

सोलन। दाखिले के नाम पर फर्जी स्लिप देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को नालागढ़ पुलिस ने चंबा के चुराह से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
नालागढ़ में 17 सितंबर को रख घनसोत के प्रिंस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चंबा के चुराह क्षेत्र के व्यक्ति नरेंद्र ने उसे निजी संस्थान में प्रवेश दिलाने की बात कही। उसने इसके लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। साथ ही उसे यह आश्वासन दिया गया था कि उसके इसकी बाकायदा रसीद दी जाएगी। आरोपी ने प्रिंस को फर्जी रसीद दे दी। जब प्रिंस का दाखिला नहीं हुआ तो उसने नरेंद्र से संपर्क किया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी रसीद देने की बात स्वीकार कर ली थी लेकिन पैसा नहीं लौटाया। जिस पर प्रिंस ने इसकी शिकायत नालागढ़ थाने में की। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, नालागढ़ थाना प्रभारी राकेश राॅय ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।