Himachal PradeshShimla

HPU के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा किन्नौर का छात्र, मौके पर मौत

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

एचपीयू के हॉस्टल से गिरने से गत देर रात युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार देर रात को पेश आया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह हॉस्टल में एक किन्नौर का छात्र की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत ही गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग में प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक युवक की पहचान किन्नौर जिले के रहने अखिल के रूप में हुई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में युवक हॉस्टल से कैसे गिरा इसका पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।