Himachal Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले विक्रमादित्य सिंह, कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात में विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी और सरकार के कार्यक्रमों पर चर्चा की और राज्य में चल रहे महत्वपूर्ण मुद्दों से उन्हें अवगत कराया।

विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और राज्य के विकास के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता हैं जिसे पूर्ण मज़बूती से किया जाएगा। इसके अलावा, विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार पार्टी के मूल सिद्धांतों पर काम करेगी और विकास की दिशा में प्रदेश को आगे बढ़ाने में कृत संकल्पित हैं।