Politics

एग्जिट पोल ने हरियाणा-जे एंड के में कांग्रेस नेतृत्व में बनाई सरकार

Spread the love

हरियाणा में कांग्रेस को भारी बहुमत, भाजपा की हो रही बुरी गत, जम्मू-कश्मीर में नेकां-कांग्रेस को मिल रही जीत
हरियाणा
सीटें 90
बहुमत 46
जे एंड के
सीटें 90
बहुमत 46


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को जारी अलग-अलग एग्जिट पोल्स से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन दोनों ही राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों ही राज्यों में 90 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 और हरियाणा में एक चरण में मतदान हुआ है। ध्रुव रिसर्च इस एग्जिट पोल में कांग्रेस 55 से 57 सीटें हासिल कर राज्य में बहुमत की सरकार बना सकती है। भाजपा 25 से 27 सीटों पर सिमट सकती है। ध्रुव रिसर्च ने जेजेपी, इनेलो और आप को एक भी सीट नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि, अन्य के खाते में 4 से 6 सीटें आ सकती हैं।
पीपुल्स पल्स आंकड़े बता रहे हैं कि यहां भाजपा महज 20 से 32 सीटों पर सिमटकर रह सकती है। वहीं, कांग्रेस 49 से 61 सीटों पर विशाल जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, आप का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, जेजेपी 0 से 1, इनेलो 2 से 3 और अन्य 3 से 5 सीटें जीत सकती है। रिपब्लिक वल्र्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 2 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है। इंडिया टुडे-सी वोटर के अुनसर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, भाजपा को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।