chambaHimachal Pradesh

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना भरमौर के खंड समन्वयक विनोद ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता और मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न कुरीतियों का समाज से उन्मूलन करने के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि माहवारी महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है इसके बारे में जानना हर बढ़ती उम्र की लड़की के लिए बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किशोरियां और महिलाएं महावारी के दौरान व्यक्तिगत रूप से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी महिलाओं को अवगत करवाया ।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रशमी ने मासिक धर्म से संबंधित जानकारी सांझा की। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के साफ-सफाई व स्वच्छता संबन्धी जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान  छात्राओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम के दौरान 6 लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई की रस्म और अन्नप्राशन किया गया।
इस दौरान पंचायत उप प्रधान चूरू राम, वृत्त परिवेक्षिका नीलम कुमारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा वर्कर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूणूकोठी की स्कूली छात्राएं सहित जगत पंचायत की धात्री और गर्भवती महिलाएं मौजूद रही।