Himachal Pradesh

नेगी बोले, हिमाचल के लिए कुछ नहीं कर पाए नड्डा, सुखराम चौधरी ने कहा, पहले केंद्र से…

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक, संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री जगत नेगी का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति दिया गया बयान निंदनीय है। कांग्रेस के मंत्री बीना किसी तथ्यों के केवल मात्र जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं। जो योजनाएं केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी हैं, जगत नेगी को ये सभी तथ्य नोट करके रख लेने चाहिएं और उसके बाद ही बयान देने चाहिएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को एक साल में 14 हजार करोड़ की राशि आई है, जो कि थोड़ी नहीं होती। हिमाचल प्रदेश को हर मद में अच्छा खासा पैसा मिल रहा है, पर इस सरकार के दो चेहरे जनता से सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को यह बताना होगा कि क्या वह केंद्र मंत्रियों से मिल कर हिमाचल को दिए गए पैसों का धन्यवाद नहीं करते? क्या केंद्र सरकार लगातार हिमाचल को पैसा नहीं भेज रही है? उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 93000 घरों का पैसा भी हिमाचल सरकार को मिल गया है। यह राशि लगभग 288 करोड़ है। इसके लिए वर्तमान सरकार को भी केंद्र सरकार का आभार प्रकट करना चाहिए। सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना भी छुपा ले पर केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों को छुपा नहीं पाएगी। जिला ऊना के हरोली में 2000 करोड़ रुपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
हिमाचली होकर हिमाचल के लिए कुछ नहीं कर पाए नड्डा
जगत सिंह नेगी बोले, यहां आकर लोगों को हतोत्साहित ही करते हैं केंद्रीय मंत्री