चंबा में HRTC घोटाला: मंत्री शंकर सिंह ठाकुर का बड़ा खुलासा
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
चंबा के एरावती होटल में आज HRTC के प्रदेश मंत्री शंकर सिंह ठाकुर ने HRTC चंबा में हुए घोटाले बारे गंभीरता लेते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्ष पूर्व HRTC चंबा में एक कर्मचारी द्वारा लाखो रुपए उन मुलाजमों के हड़प लिए जोकि दिन रात HRTC की बसों में ओवरटाइम लगाकर कुछ पैसे कमाते तो जरूर थे, पर उन पेसो को उसी विभाग में कार्यरत अधिकारी बाबू लोग कैसे हड़प लेते है, उसका उन्होंने आज बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने यह बात आज हाल ही में हुई HRTC स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि आज हमे बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि HRTC चंबा में कार्यरत एक सीनियर पद पर बैठे एक अधिकारी ने लाखों रुपए अपने परिवार वालों के खाते में भी डाल दिए पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालंकि जब पता चला तो उस अधिकारी के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई बाबजूद इसके वह अधिकारी फिर भी कुछ सालों तक सरकारी नोकरी करता रहा। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि लाखों रुपयों के घोटाले में केवल एक व्यक्ति नही था पर उसमे कुल मिलाकर आठ लोग थे जोकि गरीब चालक और परिचालक के ओवरटाइम के पेसो को खा गए।
इस बारे प्रदेश मंत्री ने और क्या क्या कहा आइए उन्ही की जुबानी सुनते है।
