Himachal Pradesh

NABARD के 35 प्रोजेक्ट को पीडब्ल्यूडी की मंजूरी

Spread the love

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य ने किए फाइल पर हस्ताक्षर जल्द शुरू होगा काम

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल में नाबार्ड के 35 प्रोजेक्ट शुरू करने को सरकार ने मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हस्ताक्षर के साथ ही बुधवार को इसकी मंजूरी मिल गई। मीडिया गुप ‘दिव्य हिमाचल’ ने बुधवार को प्रकाशित अंक में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी का बुधवार को आखिरी दिन था। दरअसल नाबार्ड ने 17 सितंबर को पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव स्वीकृत करने के साथ ही इसे राज्य सरकार को प्रस्तावित कर दिया था। पीडब्ल्यूडी को यह फाइल 16 अक्तूबर तक क्लियर करनी थी। सभी प्रोजेक्ट के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रुवल एंड एक्सपेंडिचर सेंक्शन (एडीएस) पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मंजूरी से होनी थी। गौरतलब है कि नाबार्ड ने हिमाचल के लिए 35 सडक़ों का प्रोजेक्ट 17 सितंबर को मंजूर किया था। नाबार्ड के इस पूरे प्रोजेक्ट में राज्य सरकार की हिस्सेदारी महज दस फीसदी है और प्रदेश को 29 करोड़ 56 लाख रुपए चुकाने हैं, जबकि बाकी करीब 266 करोड़ रुपए ऋण के माध्यम से मिलेंगे।
एडीएस में विभाग को यह तय करना था कि इन सडक़ों के निर्माण में राज्य सरकार की हिस्सेदारी का इंतजाम कहां से किया जाएगा, लेकिन फाइल के पास न हो पाने की वजह से प्रोजेक्ट की मंजूरी फंस गई थी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री अपु्रवल नहीं देते, तो नाबार्ड इस प्रोजेक्ट को कैंसल कर सकता था। इससे हिमाचल प्रदेश समेत लोक निर्माण विभाग को बड़ा नुकसान होने की संभावना थी, लेकिन अब पीडब्ल्यूडी मंत्री के कदम ने नुकसान के संकट को टाल दिया। फिलहाल, नाबार्ड के सभी प्रोजेक्ट के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। अब पीडब्ल्यूडी इन प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर