एमडीएम योजना के तहत हिमाचल को मिली सहायता की दूसरी किस्त, केंद्र ने जारी किए 20 करोड़ रुपये
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल प्रदेश को एमडीएम योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के तहत केंद्र सरकार से ₹20.00 करोड़ की आवर्ती केंद्रीय सहायता की दूसरी किस्त मिल गई है।
हिमाचल प्रदेश को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एमडीएम योजना (मध्याह्न भोजन योजना) के तहत भारत सरकार से ₹20.00 करोड़ की आवर्ती केंद्रीय सहायता की दूसरी किस्त मिल गई है। उक्त राशि तीन-चार दिनों में राज्य के खजाने से निकाल ली जाएगी और तदनुसार स्कूलों को प्रदान की जाएगी।—अमर उजाला से साभार
