Himachal Pradesh

बिजली बोर्ड में 46 अधिकारी बदले

Spread the love

प्रदेश भर में छह एसई-10 सीनियर एक्सईएन-30 एई ट्रांसफर किए

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

प्रदेश में बिजली बोर्ड में शुक्रवार को 46 अधिकारी एक साथ बदल दिए गए हैं। यहां 57 पद समाप्त करने के बाद 46 अफसरों के तबादला आदेश जारी हुए हैं, जिनमें छह एसई, 10 सीनियर एक्सईएन व 30 सहायक अभियंताओं के तबादले हुए हैं। बदले अफसरों में राजेश चांदला एसई वक्र्स शिमला को तबदील करके पीएंडएम शिमला के कार्यालय में लगाया गया है, वहीं अमन कुमार को धर्मशाला से चीफ इंजीनियर मैटीरियल मेनेजमेंट शिमला, अरुण शर्मा को आपरेशन कार्यालय मंडी से सर्किल कार्यालय मंडी, सुरेश कुमार शर्मा को हमीरपुर से शिमला, संतराम गर्ग को सुंदरनगर से शिमला तथा रमन कुमार को चीफ इंजीनियर पीसीए शिमला कार्यालय से बोर्ड मुख्यालय में अगली तैनाती तक तबदील किया गया है। जिन सीनियर एक्सईएन को बदला गया है, उनमें अनिता शर्मा को आपरेशन सर्किल शिमला से शिमला जोन, वीरेंद्र सिंह को आपरेशन सर्किल कांगड़ा से कांगड़ा जोन, आयुष मिन्हास को कुल्लू से मंडी, अरुण कुमार को हमीरपुर से शिमला, दिव्या को साड़ाबाई से सुंदरनगर, मेघा राणा को ऊना से हमीरपुर, अंग्रेज सिंह को डलहौजी को शिमला, गुरदास शर्मा को सर्किल कार्यालय रोहडू से ईडी कार्यालय रोहड़ू, राहुल शर्मा को सोलन से शिमला तथा अंबिका शर्मा को सर्किल नाहन से सोलन के लिए बदला गया है। इनके अलावा 30 सहायक अभियंता भी बदले गए हैं।
इनमें पंकज कुमार को कांगड़ा से जिया, मनोज कुमार को डलहौजी से रक्ख, वनीता चौहान को रामपुर से शिमला, सुदर्शन कुमार को रोहडू से भावानगर, उत्तम सिंह को मंडी से संधोल, तिलक राज को हमीरपुर से ज्वालामुखी, मनीष संधू को बिलासपुर से कंदरौर, गंगाधर को टुटू से शिमला, नरेश कुमार को हमीरपुर से मेहतपुर, रविंद्र कुमार को पालमपुर से बनेर, इंदु देवी को पालमपुर से जिया, दीपक कुमार को रिकांगपिओ से घानवी, प्रेम चंद को रोहडू से चिढग़ांव, पवन कुमार को सोलन से शिमला, देवेंद्र कुमार को अर्की से कुनिहार, राकेश कुमार को धर्मशाला से शिमला, इशानी बट्टू को नगरोटा बगवां, सुरेंद्र कुमार को लंबागांव से शिमला, रवि कुमार को बैजनाथ से चौकीमिनार, आदित्य शर्मा को नूरपुर से शिमला, जसबीर सिंह को जवाली, मेहर सिंह को फतेहपुर से खौली, कमलेश कुमार को सरकाघाट से कटौला, राम लाल को जोगिंद्रनगर से लडभड़ोल, बुद्धि प्रकाश को करसोग से नग्गर, सुरेंद्र कुमार को मनाली से शिमला, राकेश कुमार को नादौन से शिमला, सुनील कुमार को बड़सर से बसाल, सुरेंद्र कुमार पटियाल को घुमारवीं से बिलासपुर तथा विपन कुमार को अंब से शिमला के लिए ट्रांसफर किया गया है। अभी कुछ और अधिकारियों को बदला जाना है।