भूमि कम्पनी के काम छोड़ भागने की अफवाहों को कम्पनी के निदेशक ने लगाया विराम
भूमि कम्पनी के परियोजना निदेशक रवि रंजन मिश्रा ने उन अफवाहों को विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि कुठेड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लॉट 2 का निर्माण कार्य कर रही भूमि कम्पनी कार्य छोड़ भाग रही है परियोजना निदेशक ने बताया कि भूमि कम्पनी इस परियोजना को बीच में छोड़कर नहीं भागेगी और इस परियोजना का निमार्ण कार्य पूरा करने के बाद ही कम्पनी जाएगी।
