एक ऐसा स्कूल जहां नहीं होती सुबह की प्रार्थना भवन निर्माण सामग्री ने अटकाया रोडा
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला में पिछले कई माह से सुबह की प्रार्थना नही हो पा रही है वजह है इस स्कूल के अतिरिक्त भवन का निमार्ण कार्य बता दें कि एक निजी ठेकेदार को इस भवन का जिम्मा सौंपा गया था लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का निमार्ण कार्य पूरा नहीं हो पाया है और उसकी सामग्री पूरे खेल के मैदान में बिखरी पड़ी है जिसकी वजह से इस स्कूल के 150 से अधिक बच्चे सुबह की प्रार्थना से मरहूम है।
