प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना: साइकिल हल पर किसानों को मिलेगा 1500 रुपये अनुदान
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों को इसी वर्ष से साइकिल हल अनुदान पर दिया जा रहा है। इसमें किसानों को अधिकतम 1500 रुपये का अनुदान मिलेगा। प्राकृतिक खेती में रोजगार और गरीब किसानों की आय को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह पहल शुरू की है। -डॉ. मोहिंद्र सिंह भवानी, उप निदेशक, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजनाप्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से इस वर्ष साइकिल हल भी अनुदान पर मिलेगा। बाजार में इसका मूल्य दो हजार से 2,500 रुपये तक है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत इसमें विभाग की ओर से अधिकतम 1500 रुपये का अनुदान दिया जा रहा। यह सुविधा केवल प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में पंजीकृत किसानों को मिलेगी।इससे अलावा किसानों को इस योजना के तहत प्लास्टिक टब पर 500 रुपये, फव्वारे पर 350 और खेतों में येलो ट्रैंप सोलर लाइट पर अधिकतम 500 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इस हल को इसी वर्ष इस योजना में जोड़ा गया है। इसका फायदा यह है कि इससे छोटे खेतों की जुताई ही नहीं, बल्कि कृषि लागत भी कम हो जाती है।यह मुख्य रूप से खेतों में लाइन स्वींग के लिए काम आता है। प्राकृतिक खेती कृषि-बागवानी की एक ऐसी अवधारणा है जिसमें रसायनों के प्रयोग को कम कर, देसी गाय के गोबर-मूत्र और स्थानीय वनस्पतियों पर आधारित आदानों का प्रयोग होता है।
